Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्नर ने आईपीएल में लगातार पांचवीं बार हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, बना डाले ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के तूफानी अर्धशतकों की सहायता से सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल-12 के मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से शिकस्त दी।

धोनी ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड पर चेन्नई को नहीं दिला सके जीत

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो (43 गेंदों पर नाबाद 80 रन) और डेविड वार्नर (38 गेंदों पर 67 रन) की आतिशी पारियों की सहायता से 15 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 131 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए वहीं डेविड वार्नर ने तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से ये अर्धशतकीय पारी खेली।

महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हार्दिक और राहुल पर लगा इतने लाख रुपए का जुर्माना

इस दौरान वार्नर ने आईपीएल-12 में अपने 500 रन भी पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईपीएल में लगातार पांचवीं बार 500 से अधिक रन बनाए है। इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार 500 रन भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बना चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला: रहाणे से कप्तानी छीनी, अब इस दिग्गज ने संभाली कमान

वहीं वार्नर आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 829 बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने भी केकेआर के खिलाफ ही 818 रन बनाए हैं।