गोआ फेस्ट 2019 में आयोजित टाइम्स नेटवर्क लीडरशिप समिट में एक विशेष साक्षात्कार में वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट, भारतीय कप्तानों की नेतृत्व शैली, विश्व कप और चुनावों के बारे में बात की. तो सहवाग ने सबके बारे में विस्तार से बातें की. और इस दौरान टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम बताया.

सहवाग ने एक लीडर की परिभाषा देते हुए कहा कि-
“एक सच्चा लीडर जानता होगा कि अपनी टीम के सदस्यों से 100% क्षमता कैसे लाई जाए. आईपीएल में, हम एमएस धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं, क्योंकि वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ लेने में माहिर है, अन्यथा यदि आप देखें उनका गेंदबाजी आक्रमण अन्य टीमों के अपेक्षा खराब ही दिखाई देता है.
जब मैं दिल्ली रणजी ट्रॉफी और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कप्तान था, तो मैं हमेशा गेंदबाज से पूछता हूं कि कौन अच्छा खिलाड़ी है. एक वास्तविक राय को समझने के लिए, ऐसे लोगों से पूछें, जिनमें कोई स्वार्थ नहीं है.एक लीडर वह होता है जो दूसरों को उनके पूरे काम कर सकता है.”
कप्तानी को लेकर किए गए सवाल पर ये बोले वीरुः
वीरू ने आगे कहा, कि
“मुझे लगता है कि यह वास्तव में एक प्रतिभा है, जो भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत कम लोगों के पास थी और सौरव गांगुली एक ऐसे महान कप्तान थे, जिन्होंने मैच फिक्सिंग विवाद के बाद एक अच्छी टीम बनाई थी. और यह टीम विदेशी टेस्ट और टूर्नामेंट मैच जीतने में सफल रही.”

जब उनसे कप्तानी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सौरव गांगुली को नंबर एक पर रखा, जबकि दूसरे नंबर पर धोनी को रखा और विराट कोहली को तीसरे स्थान पर रखा. जब उनसे पूछा गया कि किस कप्तान के नेतृ्त्व में टीम ने अच्छा किया है तो उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रयास करके दिखाया है. कहा कि जब आपके पास नई टीम होती है, तो आपको कुछ अलग करना होता है, खिलाड़ियों से कैसे शत प्रतिशत लेना है, उसके बारे में आपको सोचना होता है.
देश को किस तरह के नेता की जरुरत है, इस पर भी बोलेः
वर्तमान चुनाव प्रक्रिया को देखते हुए, भारत को किस तरह के नेता की आवश्यकता है –
“भारत का अगला नेता कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिसके पास हमारे देश और हमारी सेना के हित में त्वरित और वीभत्स निर्णय लेने की क्षमता हो, चाहे वह किसी भी दल का हो. अंत में, देश को प्रगति करनी चाहिए न कि किसी व्यक्ति की.”

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत को इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए –
“मैच किसी युद्ध से कम नहीं है और आपको युद्ध जीतना चाहिए, हारना नहीं चाहिए.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post सहवाग ने विराट कोहली और धोनी को नहीं इस खिलाड़ी को बताया टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on Sportzwiki.