Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉयल्स से हारकर भी कोलकाता बनी 'सिक्सर किंग'

खेल डेस्क।कल कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले गए IPL-12 के 43वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भी कोलकाता ने अपने नाम एक ​ऐसे रिकॉर्ड बनाया है जो इस सीजन में अभी तक कोई भी टीम नहीं बना सकी है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी और टीम के सबसे ज्यादा छक्के लगाने में टीम टॉप पर है। कोलकाता ने सीजन में 100 छक्के का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बन गई है और सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम इस मामले में बहुत पीछे है।

आईपीएल 12 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें-

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैच 109 छक्के

किंग्स इलेवन पंजाब 11 मैच 83 छक्के

मुंबई इंडियंस 10 मैच 74 छक्के

इंग्लिश काउंटी में खेलने वाला पहला क्रिकेटर बना ये भारतीय खिलाड़ी

अगर सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खि​लाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में भी कोलकाता के खिलाड़ी ने बाजी मारी है। आईपीएल के सिक्सर किंग आंद्रे रसेल ने अब तक 42 छक्के मारकर टॉप पर बने हुए है। इसके बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल और तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स है।


आईपीएल 12 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

आंद्रे रसेल- 42 छक्के

क्रिस गेल- 32 छक्के

एबी डिविलियर्स- 25 छक्के

कोलकाता की लगातार छठी हार उसके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है। इस सीजन में कोलकाता की शुरूआत अच्छी रही,लेकिन चार मैचों के बाद टीम को जीत नसीब नहीं हो पाई है।



Herald