Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पेले को अस्पताल से छुट्टी

रियो डी जेनेरो
ब्राजील के दिग्गज फुटबालर पेले को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, उन्हें मूत्र नली में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  ब्राजीली मीडिया के अनुसार 78 साल के पेले को दो अप्रैल को पेरिस स्थित एक अमेरिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पेरिस सेंट जर्मेन और फ्रांस के फारवर्ड काइलन एमबापे के एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिये यहां आये थे। मीडिया के अनुसार ब्राजीली स्टार जल्द अपने देश लौटेंगे। पीएसजी के स्टार और ब्राजीली कप्तान नेमार भी पेले से अस्पताल में मिलने पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर भी पेले के साथ साझा की। तीन बार फुटबाल विश्वकप जीतने वाले एकमात्र फुटबालर पेले ने अपने करियर के 1363 मैचों में 1281 गोल किये हैं। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल पेले पिछले लंबे समय से स्वास्य समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि उनकी कुछ समय पूर्व कूल्हे की भी सर्जरी हुई है।