Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप टीम चयन के बाद अब ध्यान फिर आईपीएल पर: दिनेश कार्तिक

कोलकाता
बैकअप विकेटकीपर के रूप में भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का मानना है कि चयनकर्ताओं के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की 15 सदस्यीय टीम चुनने के बाद अब ध्यान दोबारा आईपीएल पर आ गया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कार्तिक को टीम से बाहर किए जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उनका विश्व कप सपना टूट गया है। यह श्रृंखला विश्व कप से पहले भारत की आखिरी प्रतियोगिता थी। चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए चुना था जिससे संकेत मिले थे कि उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है लेकिन तमिलनाडु के अनुभवी कार्तिक ने उन्हें टीम में जगह बनाने की दौड़ में पछाड़ दिया। ईडन गार्डन्स में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कार्तिक ने संवाददाताओं से कहा कि अब टीम चुन ली गई है। जो भी टीम का हिस्सा हैं उनमें नाम की घोषणा हो गई है, मुझे लगता है कि अब ध्यान फिर आईपीएल पर है। मुझे लगता है कि सब कुछ वापस पटरी पर आ गया है।