Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस लिन ने आंद्रे रसेल को बताया टीम का बिलियन डॉलर खिलाड़ी

कोलकाता नाईट राइडर्स ने सीजन के अपने चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन विराट कोहली के टीम की लगातार पांचवीं हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 205 रन बनाये थे। पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद थी लेकिन इसके बावजूद केकेआर ने 5 गेंद बाकि रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

आंद्रे रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी

केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की। सीजन की शुरुआत से ही वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पहले दो मैचों में टीम को जीत दिलाने के बाद वह सुपर ओवर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

इस मैच में उन्होंने 13 गेंद में 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की 7 छक्के शामिल थे। इसी पारी के बदौलत उनकी तेंने 5 गेंद बाकि रहते 206 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्रिस लिन ने तारीफ की

कोलकाता नाईट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने आंद्रे रसेल के बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। लिन ने इस मैच में भी 43 रन बनाये थे। मैच के बाद रसेल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा

“हम उन्हें (रसेल) कठिन परिस्थितियों में डालते रहते हैं और वह अपना खेल जारी रखते हैं। वह अभी बहुत अच्छा है। 215 शायद उस विकेट पर बेहतर स्कोर था। यह हमारे लिए अविश्वसनीय और मनोरंजक है। वह केकेआर के लिए एक बिलियन डॉलर के खिलाड़ी हैं।”

केकेआर ने छोड़े कैच

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस मैच में काफी खराब फील्डिंग की। उन्होंने पहले विराट कोहली और फिर एबी डिविलियर्स का आसान कैच गिरा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 205 तक पहुंचा दिया। कैच के बारे में क्रिस लिन ने कहा

“दोनों टीमों ने मौके दिए। हमने कोहली और एबी डिविलियर्स को छोड़ दिया और आरसीबी ने भी कुछ मौके गंवाए। किस्मत हमारी तरफ थी।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्रिस लिन ने आंद्रे रसेल को बताया टीम का बिलियन डॉलर खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.