विश्व क्रिकेट टीम सभी टीमें इन दिनों आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में लगने वाली हैं। हर टीम की नजरें केवल और केवल विश्व कप पर टिकी हुई हैं। ऐसे में सभी टीमों की कोशिश यहीं है कि वो अपने अहम खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट रखे।
बांग्लादेश के महमुदुल्लाह की चोट ने दी टेंशन
तो वहीं विश्व कप में डार्क होर्स मानी जाने वाली टीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम कुछ चिंता में हैं क्योंकि उनके अहम खिलाड़ी रियाद महमुदुल्लाह इन दिनों फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं।

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मेहमुदुल्लाह को न्यूजीलैंड दौरे पर पहले टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त कंधे में जोरदार खिंचाव आ गया। जिसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
मेडिकल टीम ने कहा एमआरआई रिपोर्ट में दिख रहे हैं टियर
मेहमुदुल्लाह को लेकर इस समय पूरा बांग्लादेश क्रिकेट चिंतित है और किसी तरह से विश्व कप से पहले उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के प्रयास में है लेकिन महमुदुल्लाह के कंधे का एमआरआई किया गया जहां 3 टियर दिखाए जा रहे हैं।

एमआरआई की रिपोर्ट के आने के बाद मेडिकल टीम की तरफ से क्रिक बज के साथ बात करते हुए कहा कि
“हमें आज ही महमुदुल्लाह की एमआरआई रिपोर्ट हासिल हुई और ये पता चला है कि उनके पास एक ग्रेड तीन के टियर हैं। हमने उन्हें 15 दिनों तक आराम देने की सलाह दी है और बाद में हम उनके रिहेबिलिटेश का कार्यक्रम शुरु करेंगे।”
आगे उन्होंने कहा कि
“हम रूढ़िवादी उपचार प्रक्रिया का पालन करेंगे और अगर वो ठीक करने में विफल रहता है तो हमें ऑपरेशन की जरूरत हो सकती है। वो अपना फिटनेस प्रशिक्षण कर सकते हैं लेकिन हमने सलाह दी है कि उनके पास कोई सत्र नहीं होना चाहिए जो उन्हें किसी तरह का भार उठाने के लिए मजबूर कर सके।”
महमुदुल्लाह ने कहा नहीं हैं वो पूरी तरह से ठीक
महमुदुल्लाह की तरह की कुछ समय पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान को चोट लगी थी। उस चोट के बाद उन्हें ऑपरेशन करवाने की जरूरत पड़ी थी।

महमुदुल्लाह से जब क्रिस बज ने पूछा तो उन्होंने कहा कि
“मैं ठीक नहीं हूं। चोट काफी हद तक उसी तरह की है जैसे मुस्तफीजुर को लगी थी। इसलिए मुझे ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है और अगर इसे ठीक तरह से नहीं किया गया तो।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बांग्लादेश का ये स्टार खिलाड़ी कंधे की चोट से है परेशान, बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट विश्व कप से पहले टेंशन में appeared first on Sportzwiki.