Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हाकी इंडिया ने नये कार्यकारी बोर्ड सदस्यों को शामिल किया

नयी दिल्ली
हाकी इंडिया ने शुक्रवार को मणिपुर हाकी की उपाध्यक्ष फुरईलात्पमनि निर्मलता को भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा की जगह कार्यकारी बोर्ड का सदस्य बनाया है। हाकी इंडिया की 61वीं कार्यकारी बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में निर्मलता के अलावा देवेन्द्र प्रताप तोमर को हाकी इंडिया का नया एसोसिएट उपाध्यक्ष और हाकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक को एसोसिएट महासचिव नामित किया गया है। निर्मलता राज्य स्तर की पूर्व खिलाड़ी है जिनका करियर लगभग 10 वर्षों का था। वह 2009 में हाकी मणिपुर के अस्तित्व में आने के बाद से इस खेल के प्रशासन से जुड़ी हुई है। वह मणिपुर सरकार के खेल विभाग में भी अपनी सेवाएं देती है। हाकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कार्यकारी बोर्ड में तीनों अधिकारियों को शामिल किये जाने के पर कहा कि मैं फुरईलात्पमनि निर्मलता, देवेन्द्र प्रताप तोमर और सुनील मलिक का हाकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में स्वागत करता हूं। ये अत्यधिक सम्मानजनक और जिम्मेदार भूमिकाएं हैं जिसमें भारतीय हाकी के लिए सेवा और योगदान में उन्हें अपना समय देने के साथ मेहनत भी करना होगा।