Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में हैट्रिक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने सैम कुरेन, इस भारतीय दिग्गज को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सैम कुरेन ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में हैट्रिक बनाकर पंजाब को रोमांचक जीत दिलाई।

इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल में हैट्रिक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। सैम कुरेन ने 20 साल 302 दिन की उम्र में आईपीएल में हैट्रिक बनाने की उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 22 साल नौ दिन की उम्र में हैट्रिक बनाकर ये रिकॉर्ड बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे।सैम कुरेन आईपीएल में हैट्रिक बनाने वाले 15वें खिलाड़ी है। इडियंन प्रीमियर लीग में अभी तक 18 हैट्रिक बन चुकी है।

सैम कुरेन की हैट्रिक की सहायता से किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से शिकस्त दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के 152 रन पर ही आउट हो गई।

मैन ऑफ द मैच सैम कुरेन ने 2.2 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को आउट करने के बाद अपने अगले ओवर की दो गेंदों पर क्रमश: कगिसो रबाडा और संदीप लामिछाने का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक बनाई।