Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भावुक कमलेश नागरकोटी ने कहा, न खेल पा रहा हूँ न पढ़ पा रहा हूँ, तो अब राहुल द्रविड़ ने दिया सलाह

अंडर-19 विश्व कप 2018 में भारतीय टीम की जीत में तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी का अहम योगदान था। विकेट झटकने के साथ ही उन्होंने अपनी गति से सभी दिग्गजों को प्रभावित किया था। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी की थी। इसी वजह से आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था।

चोट से जूझ रहे हैं

विश्व कप जीतने के बाद जहाँ पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल भारत के लिए डेब्यू भी कर चुके हैं वहीं कमलेश नागरकोटी लगातार चोट से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह पिछले साल और फिर इस साल आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए।

उनके पैर में चोट है और इसका इलाज भी हो चुका है। अभी वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हालाँकि, वह कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे यह बताना मुश्किल है।

नागरकोटी हुए भावुक

तेज गेंदबाज और शानदार फील्डिंग से अपनी पहचान बनाने वाले कमलेश नागरकोटी ने हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात की। इस दौरान वह अपने चोट को लेकर काफी भावुक हुए। उन्होंने कहा

“19 साल की उम्र में मुझे तेज गेंदबाजी और गेंदबाजी करनी चाहिए थी। लेकिन यहां मैं खेल भी नहीं रहा हूं, पढ़ाई नहीं भी कर रहा हूं, चोटिल हूं, घर से दूर हूं और फिट होने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे दोस्त आईपीएल और इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं।”

राहुल द्रविड़ ने दिया भरोसा

इसके साथ ही कमलेश नागरकोटी ने बताया कि राहुल द्रविड़ ने इस दौरान उन्हें काफी समझाया है। द्रविड़ इंडिया ए की सीरीज के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी गये थे। उसके बारे में कमलेश ने कहा

“सर (द्रविड़) ने मुझसे कहा, आप एक या दो आईपीएल सीजन मिस करते हैं तो इससे जीवन समाप्त नहीं हो जाता है। आपको भारत के लिए खेलना होगा है। आपको उसके लिए मजबूत होना होगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भावुक कमलेश नागरकोटी ने कहा, न खेल पा रहा हूँ न पढ़ पा रहा हूँ, तो अब राहुल द्रविड़ ने दिया सलाह appeared first on Sportzwiki.