आज आईपीएल का सबसे बेहतरीन मुकाबला खेला गया. दो बड़ी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मुकाबला हुआ. मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देते हुए 37 रन से जीत दर्ज कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को 171 रनों का टारगेट दिया.
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 133 रन ही बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही. उनके उपरी क्रम के बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी आज पूरी तरह से खामोश रहा.
क्या बोले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान!
100th IPL victory for @mipaltan
#VIVOIPL pic.twitter.com/qkUFzrL6jW
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2019
केदार जाधव ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का अपना चौथा अर्धशतक बनाया. मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह ने क्या कहा हम आपको बताते हैं.
उन्होंने कहा,
“मुझे लगता है कि कुछ चीजें हमारे लिए गलत हो गईं. हमने अच्छी शुरुआत की, पहले 10-12 ओवरों के लिए सही थे. फिर, कुछ कैच छोड़े गए, कुछ मिसफिल्ड, गेंदबाजी डेथ ओवर में उतनी अच्छी नहीं थी”
हमारे पास वैसे गेंदबाज नहीं हैं जो आखिरी में अच्छी गेंदबाजी करे
FIFTY!
That's a half-century for @JadhavKedar
pic.twitter.com/6jsrOmBoAO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2019
धोनी ने आगे कहा,
“हमारे पास गेंदबाज नहीं हैं जो आखिरी में अच्छी गेंदबाजी करे, जो हैं उनके लिए यह थोड़ा कठिन था. हमारे पास एक-के-बाद-एक योजनाएं हैं, हमें यह जानने की जरूरत है कि हम कैसे उन योजनाओं को अपनी टीम के साथ लागू करें”
“हमें कुछ तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन हमें यह जानना चाहिए कि उन योजनाओं को कैसे कब बनाई जाए. यह एक कठिन बात है -मुंबई के तेज गेंदबाज ने गेंदबाजों की एक अच्छी शुरुआत की और हमारे बल्लेबाजों को को तंग किया. एक बार जब आप मैच को अपन माइंड से सेट करते हैं, तो खेल उस प्रवाह में साथ जाता है”
इन खिलाड़ियों की खल रही है कमी
Home or away, the chants remain the same
#MSD #VIVOIPL pic.twitter.com/TmHngweBP0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2019
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई ऐसे खिलाड़ी हैं. जो टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. इसपर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा,
“हमें अगले मैच के लिए विकेट देखना होगा, तब हम अपनी प्लेइंग इलेवन तय करेंगे. ब्रावो की हैमस्ट्रिंग में चोट है, हमारे पास कुछ खिलाड़ी नहीं हैं, हमारे पास पहले से ही कुछ चोटें हैं, डेविड विली नहीं हैं, उनकी अपनी समस्याएं हैं, लुंगी एनगिडी हमारे साथ नहीं हैं, हमें देखना होगा पिच और फिर सही संयोजन पर फैसला लेंगे”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को आई इन खिलाड़ियों की याद, बताया कैसा होगा अगले मैच का प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.


