Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम ओवर के रोमांच के बाद किरन पोलार्ड से मिली प्रीति जिंटा ने कही ये बात

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 24वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 3 विकेट से अंतिम गेंद पर जीत लिया था. मुंबई इंडियंस टीम की यह टूर्नामेंट में चौथी जीत थी.

केएल राहुल का शतक भी नहीं आया काम 

Enjoying batting, happy by winning: Rahul

बता दें, कि इस मैच का टॉस मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

केएल राहुल ने अपनी 100 रन की पारी में 64 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी के दौरान 6 चौके व 6 छक्के लगाये.

198 रन के इस विशाल स्कोर को मुंबई इंडियंस ने किरन पोलार्ड की शानदार 83 रन की पारी के दम पर अंतिम गेंद में जीत लिया था.

प्रीति जिंटा ने केएल राहुल को दी शतक की बधाई

किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “यह गेम कितना रोमांचक था. मुझे नहीं पता है, कि क्या मैं अंतिम बॉल पर अपने आप को संभाल पा रही थी, मुंबई अच्छा खेली. केएल राहुल को उनके शतक की बधाई”

यहाँ देखें प्रीति जिंटा का ट्वीट

जितनी स्पोर्टिंग ओपनर किंग्स इलेवन पंजाब टीम की है. उतनी ही स्पोर्टिंग ओनर शायद ही दुनिया में किसी और फ्रेंचाइजी टीम की हो. किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीतिजिंटा अपनी टीम की खूब हौसलाअफजाई करती है और अपनी टीम को सपोर्ट करने व अपनी टीम का हर मैच देखने स्टेडियम पर मौजूद होती है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंतिम ओवर के रोमांच के बाद किरन पोलार्ड से मिली प्रीति जिंटा ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.