Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप में आरसीबी के खराब प्रदर्शन का विराट पर नहीं पड़ेगा असर: हॉग

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खराब प्रदर्शन का असर 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में विराट कोहली के प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा। कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम इस सत्र में लगातार छह मैचों को गंवा चुकी है और टीम को अब भी पहली जीत का इंतजार है। हॉग ने ट्विटर पर विडियो पोस्ट में कहा, 'इस बात की कोई भी संभावना नहीं है कि विराट कोहली पर टीम (RCB) के प्रदर्शन का असर पड़े। उनका ध्यान अपने खेल पर है और वह सफल होना चाहते हैं। वर्ल्ड कप में कोहली के प्रदर्शन को लेकर चिंता ना करें।' 

उन्होंने कहा कि वह मौजूदा सत्र में आरसीबी के खराब प्रदर्शन से आश्चर्यचकित नहीं हैं क्योंकि टीम कोहली और एबी डिविलियर्स पर जरूरत से अधिक निर्भर है। 6 मैच हार चुकी RCB का अगला मुकाबला किंग्स XI पंजाब (KXIP) से उसके (मोहाली) घर पर होगा।