Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी मुम्बई इंडियंस 

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव (43 गेंदों पर 59 रन) की अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या (आठ गेंदों पर नाबाद 25 और तीन विकेट) के ऑलराउंडर प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियन्स ने बुधवार रात को चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से शिकस्त देकर उसका विजयी अभियान रोक दिया है।

न्यूजीलैंड के ये 15 दिग्गज खेलेंगे वनडे विश्व कप 2019, टूर्नामेंट के लिए हुई टीम घोषित

इसके साथ ही मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। इस मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। जिसने अभी तक 93 मैचों में जीत हासिल की है।

आईपीएल-12: इन खिलाडिय़ों के सिर पर सजी हुई हैं ऑरेंज और पर्पल कैप, ये टीम है टॉप पर

मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 59 रन, क्रुणाल पांड्या ने 32 गेंदों पर 42 रन, हार्दिक पांड्या ने आठ गेंदों पर नाबाद 25 और कीरेन पोलार्ड ने सात गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए।

आईपीएल-12: श्रेयस गोपाल ने की इस दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी

इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स केदार जाधव (54 गेंदों पर 58 रन) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। मुम्बई की ओर से हार्दिक पांड्या ने 20 रन देकर तीन, लसिथ मलिंगा ने 34 रन देकर तीन और जैसन बेहरनडोर्फ ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में यह चेन्नई सुपरकिंग्स की चार मैचों में पहली हार है जबकि मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट ने बनाया ये कीर्तिमान