Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साव ने किया सचिन के साथ डिनर

नई दिल्ली 
वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले 19 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी साव की तुलना सचिन तेंडुलकर से की जाती है। उनकी बल्लेबाजी और तकनीक में कई लोगों को सचिन की झलक नजर आती है। बुधवार को साव की मुलाकात सचिन से हुई। साव की कप्तानी ने भारत ने 2018 में न्यू जीलैंड में हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। साव और तेंडुलकर के बीच पहले भी मुलाकात हुई है लेकिन बुधवार को साव ने सचिन के साथ डिनर किया। गुरुवार को साव की टीम (दिल्ली कैपिटल्स) का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। यह मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।

साव ने इस मुलाकात की तस्वीर को टि्वटर अकाउंट पर साझा किया। साव ने लिखा, 'शानदार डिनर के लिए थैंक्यू सचिन सर… आपसे मिलना हमेशा गर्व की बात होती है।' सचिन और साव की मुलाकात की इस तस्वीर को आईसीसी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी रीट्वीट किया। 

19 वर्षीय साव ने भारत के लिए अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया था। दो मैचों में उन्होंने 118.50 के औसत से 237 रन बनाए थे। आईपीएल में उन्होंने एक ही हाफ सेंचुरी लगाई है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।