Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह की जगह खेलने पर ईशान किशन इस वजह से हैं परेशान, युवी के लिए कही दिल जीतने वाली बात

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन की अच्छी शुरुआत की है। टीम ने पहले 5 मैचों में तीन में जीत दर्ज की है। इसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीमों को मात दी है। टीम ने शुरूआती मैचों में युवराज सिंह को मौका दिया, लेकिन उनके निरंतर नहीं रहने के बाद अब ईशान किशन को मौका मिला है।

मेरे ऊपर जिम्मेदारी

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ईशान किशन ने पत्रकारों से बात की। वह मानते हैं कि टीम में युवराज सिंह की जगह मौका मिलने की वजह से उनपर बड़ी जिम्मेदारी है। पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान ने कहा

“हमारी टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हम सभी जानते हैं कि हमें अपने पैर की उंगलियों पर रहना होगा और अवसर मिलने पर प्रदर्शन के लिए तैयार रहना होगा। युवराज एक बड़ा खिलाड़ी हैं और उसकी जगह बड़ी लेने से जिम्मेदारी आती है। वह दबाव भी मुझे बहुत कुछ सिखाता है।”

फिटनेस पर काफी ध्यान

अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले युवा ईशान किशन घरेलू मैचों में झारखण्ड टीम के कप्तान भी हैं। उनका मानना है कि अभी जिस तरह की क्रिकेट हो रही है, उसमें फिट करना काफी महत्वपूर्ण है। ईशान किशन ने कहा

“क्रिकेट में काफी प्रतिस्पर्धात्मक चल रही है, इसी वजह से मुख्य ध्यान फिटनेस और फॉर्म को बनाए रखने पर है। मैं जैक जैसे कोचों से बात करता रहा और उन्होंने मुझे अभ्यास करने और किसी भी अवसर के लिए तैयार रहने के लिए कहा।”

भारतीय टीम के लिए छूटे पीछे?

ईशान किशन और ऋषभ पंत ने एक साथ करियर की शुरुआत की थी लेकिन पंत ने भारतीय टीम में जगह बना ली है। वहीं ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम में भी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रह है। भारतीय टीम में पंत के अलावा दिनेश कार्तिक और केएल राहुल जैसे विकल्प भी हैं। इसपर ईशान किशन ने कहा

“मुझे नहीं लगता कि मैं पीछे रह गया हूं। मैं केवल क्रिकेट खेलने और सुधार पर ध्यान लगा रहा हूं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युवराज सिंह की जगह खेलने पर ईशान किशन इस वजह से हैं परेशान, युवी के लिए कही दिल जीतने वाली बात appeared first on Sportzwiki.