चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है। मैच के किसी भी परिस्थिति में वह अपना आपा नहीं खोते। धोनी के सफल कप्तान होने का यह बड़ा राज है। हालाँकि, आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। जोस काफी कम देखा जाता है।
दीपक चाहर को लगाई डांट

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को दो ओवर में जीत के लिए 39 रनों की जरूरत थी। इस समय दीपक चाहर ने लगातार धीमी गेंद फेंकने के चक्कर में दो नो बॉल फेंक दिए। इसके बाद कप्तान धोनी अपने गुस्से को नहीं रोक पाए।
उन्होंने मैदान पर ही दीपक चाहर की जमकर क्लास लगा दी। इसका असर भी होता दिखा और दीपक ने अगली 6 गेंद पर सिर्फ 5 रन देकर एक विकेट भी चटका लिया। उन्होंने उन्होंने उस घटना का खुलासा किया है।
दीपक चाहर ने दिया बयान

सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उनके अनुसार धोनी उस दिन समय काफी गुस्से में थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दीपक चाहर ने कहा
“धोनी भाई मुझसे बहुत नाराज थे। यह एक बड़ी गलती थी जो मैंने की थी। उन्होंने बहुत सी बातें कही। ईमानदारी से, मेरे दिमाग में, मैं सोच रहा था कि आगे क्या गेंदबाजी करनी है? मैच के बाद मेरी टीम के हर खिलाड़ी ने आकर मुझे बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने शानदार गेंदबाजी की।”
धोनी ने लगाया गले

दीपक चाहर के उस ओवर में शानदार गेंदबाजी की वजह से किंग्स इलेवन पंजाब लक्ष्य से काफी दूर रह गया। टीम में उनके टीम को 22 रनों से जीत मिली। जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन के बारे में दीपक ने कहा
“धोनी भाई भी मेरे पास आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए मुझे गले लगा लिया। उन्होंने कहा ‘अच्छा किया। मुझे पता है कि मैंने दो खराब गेंदबाज़ी की, लेकिन मैंने तुरंत वापसी की। उन्होंने (धोनी) ने भी मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे अच्छा करने के लिए कहा। मैं बहुत खुश था कि मैंने अपनी टीम की जीत में योगदान दिया।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post दीपक चाहर का खुलासा, दो नो बॉल फेंकने के बाद धोनी और उनमें क्या हुआ था, धोनी ने आकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.