खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल अभी इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से जलवा दिखा रहे हैं। यह क्रिकेटर अब एमेच्योर क्रिकेटरों की पहली स्वतंत्र क्रिकेट लीग फेरिट क्रिकेट बैश (एफसीबी) के लिए चुने गए खिलाडिय़ों को कोचिंग देंगे।
आरसीबी-केकेआर मैच : अब कोहली और एबी डिविलियर्स हासिल करने उतरेंगे ये विराट उपलब्धि
जिन खिलाडिय़ों के साथ क्रिस गेल इन खिलाडिय़ों को कोचिंग देने वाले हैं उनमें टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान भी शामिल है।
न्यूजीलैंड के ये 15 दिग्गज खेलेंगे वनडे विश्व कप 2019, टूर्नामेंट के लिए हुई टीम घोषित
इस लीग के लिए आज दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में ट्रायल्स शुरू हो गए हैं। ये ट्रायल्स आठ अप्रैल तक चलेंगे। इस अवसर पर एफसीबी के साथ कोच के रूप में जुड़े पूर्व टेस्ट क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। पहले दिन टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की देखरेख में 100 से भी अधिक युवा खिलाडिय़ों ने फेरिट क्रिकेट बैश (एफसीबी) के प्रारंभिक ट्रायल्स में भाग लिया।
आईपीएल में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी मुम्बई इंडियंस
इस लीग के ट्रायल्स दिल्ली, नोएडा और लखनऊ में करवाए जाएंगे। पहले दौर के ट्रायल्स में चुने गए खिलाडिय़ों का फिर दूसरे ट्रायल्स से गुजरना होगा। नोएडा में पांच से सात और लखनऊ में सात अप्रैल को ट्रायल करवाए जाएंगे। इसके बाद ही इन खिलाडिय़ों को लीग में हिस्सा लेने वाली वाली विभिन्न टीमों में शामिल किया जाएगा।