आईपीएल 2019 में क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अबतक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इसी बीच क्रिस गेल के जोड़ीदार केएल राहुल ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं. साथ ही केएल राहुल ने बताया है, कि गेल ऐसे खिलाड़ी है, जो टीम का माहौल काफी खुशनुमा रखते हैं.
ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा प्रैंक करते हैं क्रिस गेल

केएल राहुल ने आजतक को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “मैं पिछले 4-5 साल से क्रिस गेल को करीब से जानता हूँ. मैंने उनके साथ आरसीबी की टीम के लिए भी खेला है. उनके जैसे महान व्यक्ति के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना हमेशा काफी अच्छा लगता है.
वह एक ऐसे खिलाड़ी है, जो टीम का माहौल काफी अच्छा रखते हैं. वह बहुत सारे प्रैंक करते है. वह अपने साथी खिलाड़ियों को कई ऐसे जोक्स सुनाते है. जिनसे ड्रेसिंग रूम का वातवरण काफी अच्छा रहता हैं.”
विपक्षी गेंदबाजों के लिए गेल चिंता का विषय

मयंक अग्रवाल भी इस मौके पर केएल राहुल के साथ मौजूद थे. उन्होंने क्रिस गेल को लेकर अपने बयान में कहा, “जिस तरह से क्रिस गेल गेंद को हिट रहे है, उसे देखना वास्तव में काफी अच्छा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी हाल में ही बहुत शानदार बल्लेबाजी की थी. वह दबाव में भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं.
विपक्षी गेंदबाजों के लिए हमेशा से वह परेशानी का सबब रहे हैं. विपक्षी गेंदबाज हमेशा सोचने लगते हैं, कि हम उन्हें कैसे आउट कर सकते हैं. अगर वह 10 ओवर भी खेल लेते हैं, तो दूसरी टीम की पकड़ से मैच को बहुत दूर कर देते हैं.”
चेन्नई के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

बता दें, कि क्रिस गेल अपनी चोट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. हालाँकि, अब सूत्रों की माने, तो क्रिस गेल ठीक हो चुके हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आयेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post केएल राहुल ने बताया उस खिलाड़ी का नाम, जो ड्रेसिंग रूम में करता है सबसे ज्यादा प्रैंक appeared first on Sportzwiki.