Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कृष्णप्पा गौतम ने बताया कैसे रोकेंगे आंद्रे रसेल नाम का तूफान

आंद्रे रसेल ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ  ने तूफानी पारी खेलकर वह नाइट राईडर्से के बाहुबली बनकर सामने आये है. राॅयल चैलेंजर्स के जबड़े से जीत को निकाल कर लाने वाले इस आलराउंडर बल्लेबाज में शानदार प्रर्दशन किया है. आंद्रे रसेल ने 13 गेंदो में 48 रन की पारी खेलकर टीम को हारे हुए मैच में जीत दिलाई. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के जड़े.

कृ्ष्णप्पा गौतम ने बताया कि आंद्रे रसेल के लिए है हमारे पास खास प्लानः

इस सीजन में चार मैचों में तीन मैचों में उत्कृष्ट प्रर्दशन कर रसेल ने कोलकाता को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है. इसके बाद राजस्थान के खिलाफ आंद्रे रसेल तूफानी पारी खेलने के लिए फिर बेताब है. जिसके लिए स्पिनर कृष्णप्पा गौथम ने खेल से पहले चेतावनी जारी की.

उन्होंने कहा,

“वह बहुत अच्छे फॉर्म में हैं. वह काफी छक्के मार रहे हैं और वह अपनी टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं. हमारे पास उनके लिए एक योजना है और उम्मीद है कि यह सामने आएगा.”

रसेल को राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में आउट किया है. पिछले सीज़न में उनकी अंतिम भिड़ंत एलिमिनेटर में हुई थी, जहाँ रसेल ने 25 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें जोफ्रा आर्चर के खिलाफ दो छक्के और बेन लॉलिन के खिलाफ दो चौके और दो छक्के शामिल थे.

राजस्थान के पास मैच जीतकर पटरी पर आने का मौकाः

केकेआर के खिलाफ राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मैच को जीतने के इरादे से उतरेंगे, क्य़ोंकि अभी तक खेले गए चार मैचों में सिर्फ एक ही जीत हासिल करने में कामयाब रहे है.

राजस्थान इस सय दो अंको के साथ सातवें स्थान पर काबिज है. केकेआर के साथ जीत के साथ वह अंकतालिका में सुधार करने के इरादे से उतरेगी. वहीं केकेआर मैच जीतने के बाद अंकतालिका में सबसे ऊपर जाने के लिए बेताब होगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post कृष्णप्पा गौतम ने बताया कैसे रोकेंगे आंद्रे रसेल नाम का तूफान appeared first on Sportzwiki.