भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ समय से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शमी की गेंदबाजी के खिलाफ काफी रन बने थे और उन्हें सीरीज के अंतिम मैचों के लिए टीम से ड्राप कर दिया गया था।
उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। इस समय आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब की तारीफ कर रहे हैं।
कोच ने की तारीफ

किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस ने मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की है। उनके अनुसार शमी इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में एक हैं। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा
“मैंने उनके साथ बहुत अधिक काम नहीं किया। वह किंग्स इलेवन पंजाब के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह रणनीति पर चर्चा करते हैं, मुझसे बात करते हैं। अधिकतर खिलाड़ी उनके क्रिकेट ज्ञान का फायदा उठाना चाहते हैं। अगर वह सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।”
फिटनेस से प्रभावित

मोहम्मद शमी का करियर चोट की वजह से काफी बाधित रहा है। इसी वजह से उन्होंने पिछले कुछ समय में काफी वजन कम दिया है। इसका असर उनकी गेंदबाजी पर भी दिखा रहा है। रेयान हैरिस ने आगे कहा
“जब मैं उनसे पंजाब के शिविर में पहले दो दिन मिला, तो उन्होंने मुझे बताया कि कैसे उन्होंने अपनी फिटनेस में सुधार किया और सात-आठ किग्रा वजन कम किया। उन्होंने किस तरह से चेन्नई में गर्मियों में अभ्यास किया, जिससे उनके वजन में तेजी से कमी आई।”
विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण

मोहम्मद शमी भारतीय टीम के विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। शमी पिछले विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
टीम के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाज है। दूसरे गेंदबाज के लिए शमी और भुवी में जंग है और अभी इसमें शमी आगे चल रहे हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, मोहम्मद शमी दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक appeared first on Sportzwiki.