Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीवीएस लक्ष्मण ने स्पिन के खिलाफ विराट कोहली के टेक्निक पर उठाए सवाल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का ये आईपीएल सीजन कोई खास नहीं रहा है. इस खिलाड़ी का ना बल्ला चल रहा है और ना ही कप्तानी में ये खिलाड़ी कुछ खास कर पा रहा है. अब तक इनकी टीम बंगलौर ने खेले अपने 4 मैचों में एक भी मैच में जीत नहीं मिल पाई है. पिछले मैच में जिस तरह से विराट आउट हुए कई पूर्व खिलाड़ी ने स्पिन के खिलाफ टेक्निक पर ही सवाल उठा दिए.

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली के टेक्निक पर सवाल उठा दिया है. उनका कहना है स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ इस खिलाड़ी को खेलने में थोड़ी परेशानी आ रही है. आइए आपको बताते हैं इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने क्या कहा,

मुझे लगता है कि स्पिनरों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी में थोड़ी परेशानी हैं

विराट कोहली का ये सीजन बहुत ही खराब रहा है. अभी तक खेले चार मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है.

उन्होंने कहा,

“ठीक है, मुझे लगता है कि स्पिनरों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी में थोड़ी परेशानी हैं क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब उनको लेग स्पिनर ने ऐसे आउट किया है खासकर गूगली पर “

“मुझे याद है कि पिछले साल भी मुजीब, जंपा और मार्कंडे ने विराट को आउट किया था. दरअसल, श्रेयस ने भी इस खिलाड़ी का विकेट पहले भी हासिल किया. मुझे यकीन है कि विराट कुछ इस तरह से गेंद से बचने के लिए सोचेंगे. विराट जिस भी पैटर्न में आउट होते हैं, वह उस पर काफी मेहनत करते हैं”

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दिया उदाहरण 

इंग्लैंड के खिलाफ 2013 के सीरीज में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. फिर उन्होंने अपने टेक्निक पर काम किया.

उन्होंने आगे कहा,

“इसका सबसे बड़ा उदाहरण इंग्लैंड के खिलाफ हुआ टेस्ट श्रृंखला है. 2013 में उनकी एक बहुत ही खराब श्रृंखला थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की, पिछले दौरे पर 600 रन के करीब स्कोर किया, उससे पता चलता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं. वह एक विशेष खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि वह इस पर भी काम करेंगे”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीवीएस लक्ष्मण ने स्पिन के खिलाफ विराट कोहली के टेक्निक पर उठाए सवाल appeared first on Sportzwiki.