Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रसेल और चावला के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड, अब वेस्टइंडीज का ये दिग्गज खिलाड़ी तोड़ सकता है आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। शुभमन गिल (76), आंद्रे रसेल (नाबाद 80) और क्रिस लिन (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से कोलकाता नाईटराइडर्स ने अपने घरेलू ईडन गार्डंस पर मुंबई इंडियंस को आईपीएल-12 मुकाबले में 34 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

केकेआर ने दो विकेट पर 232 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की 34 गेंदों पर 91 रन की पारी के बावजूद मुंबई 7 विकेट पर केवल 198 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में केकेआर के आंद्रे रसेल और पीयूष चावला ने अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवाई। आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए।

इस पारी में उन्होंने छह चौके और आठ छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल-12 में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। वह एक सत्र में 50 छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल 2012 और 2013 के सत्र में दो बार यह कारनामा कर चुके हैं। अब रसेल के पास एक सत्र में गेल के 59 छक्के मारने का कीर्तिमान तोडऩे का मौका होगा।

वहीं केकेआर के गेंदबाज पीयूष चावला ने इस मुकाबले में एक विकेट लेकर आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर और दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले लसिथ मलिंगा (166) और अमित मिश्रा (152) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा आईपीएल के 118 मैचों में अभी तक 166 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं अमित मिश्रा 143 मैचों में 152 हासिल कर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला अभी तक 156 मैचों में 150 विकेट हासिल कर चुके हैं।