भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने 2008 में फुटबॉल लीग की तर्ज पर आईपीएल की शुरुआत की थी। उसके बाद से यह लीग दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीग मानी जाती है। कई और देशों ने भी लीग का आयोजन किया लेकिन आईपीएल अभी भी सबसे बेहतरीन लीग मानी जाती है। अब फुटबॉल लीग की तर्ज पर ही माइकल वॉन आईपीएल में नए नियम की सलाह दी है।
खिलाड़ी ट्रेडिंग की सलाह

फुटबॉल लीग में टीमों के लिए ट्रेडिंग विंडो खुलती है। इस दौरान टीमों खिलाड़ियों को खरीदती और बेचती है। माइकल वॉन ने आईपीएल में भी इसी तरीके की ट्रेडिंग लाने की सलाह दी है।
इस दौरान फ्रेंचाइजी एक- दूसरे से खिलाड़ियों की अदला बदली कर सकती है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारे में पोस्ट डाला। आईपीएल में भी काफी समय से इसे आने की बात हो रही है।
बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को फायदा

ट्रेडिंग आने से बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को फायदा होगा। कई टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिन्हें मौका नहीं मिल पाता और दूसरी टीम को उस खिलाड़ी की जरूरत होती है। इसी बारे में माइकल वॉन ने लिखा
“आईपीएल को एक सप्ताह की ट्रेडिंग विंडो लानी चाहिए जहां टीमों को अन्य फ्रेंचाइजी दूसरी फ्रेंचाइजी से खिलाड़ी ले सकते हैं। विशेष रूप से उनमें से कुछ जिन्हें बेंच पर बैठाया गया है और उनका कहीं और इस्तेमाल किया जा सकता है।”
The #IPL should bring a one week trading window where teams can get players from other franchises …. especially some of those who are sat on the bench and could be utilised elsewhere … #OnOn
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 9, 2019
लोगों को पसंद आई राय

सोशल मीडिया पर लोगों को माइकल वॉन की यह सलाह पसंद आई है। उदाहरण में लोगों ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कॉलिन मुनरो और मनजोत कालरा जैसे सलामी बल्लेबाज बेंच पर बैठे हैं। वहीं आरसीबी के सलामी बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ट्रेंडिंग विंडो होने से खिलाड़ियों ककी अदला बदली हो सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post माइकल वॉन ने आईपीएल को रोचक बनाने के लिए दी बेहतरीन सलाह, खराब नहीं होगा खिलाड़ियों करियर appeared first on Sportzwiki.