Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हम कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके घर में भी हरा सकते हैं : क्रिस मॉरिस

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस आईपीएल सीजन की शुरुआत बहुत अच्छी हुई थी. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को उसके ही घर में हराया था. उसके बाद दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके ही घर में हराया था. अब दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच कोलकाता में कोलकाता नाईट राइडर्स से हैं.

दिल्ली का सफर अभी तक उतार चढ़ाव भरा रहा है

श्रेयस अय्यर की टीम का अभी तक ये आईपीएल बहुत अच्छा नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उसको 3 मैच में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा हैं. दिल्ली ने अपने 3 जीत में से 2 जीत घर के बाहर हासिल की है.

अब दिल्ली को अपना अगला मैच भी घर के बाहर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलना है. इस आईपीएल में ये दोनों टीम एक मैच खेल चुकी हैं.

वो मैच इस आईपीएल का अभी तक सबसे रोमांचक मैच रहा था. क्योंकी उस मैच में ही इस आईपीएल का एकमात्र सुपर ओवर खेला गया था. जिसमे दिल्ली ने 3 रनों से जीत दर्ज की थी. अब इन दोनों टीमों को अपना दूसरा मुकाबला 12 अप्रैल को कोलकाता में खेलना हैं.

ईडन गार्डन्स पर खेलने में आएगा मजा

क्रिस मॉरिस ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा कि

” कोलकाता की टीम इस समय बहुत ही अच्छा खेल रही हैं. उन्होंने कुछ मैच बहुत ही अच्छे से जीता है. उनके पास कुछ मैच विनर खिलाड़ी हैं. हमको हमारे अगले मैच से पहले कुछ दिनों का आराम मिला हैं.”

“ईडन गार्डन्स में खेलना बहुत ही अच्छा अहसास होता हैं. हम एक टीम के रूप में कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके घर में हराने का दम रखते हैं. पिछले कुछ मैच में हमने छोटी छोटी गलतियाँ की हैं. इस मैच में हम सभी गलतियों पर काम करेंगे और मैच जीतने की कोशिश करेंगे.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post हम कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके घर में भी हरा सकते हैं : क्रिस मॉरिस appeared first on Sportzwiki.