क्रिकेट खिलाड़ियों के फैन्स उनके संन्यास लेने के बाद भी उनके लिए अपना लगाव कम नहीं करते हैं और बात अगर ऐसे में भारत के महान विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की, तो उनकी बात ही कुछ अलग है. उनके संन्यास लेने के बाद भी फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच जाते हैं.
ससुराल पहुंचे सहवाग तो पुलिस बुलानी पड़ी पुलिस

वीरेंद्र सहवाग अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. उनके वन लाइनर्स बहुत पसंद किए जाते हैं. अपने मजेदार ट्वीट की वजह से वीरेंद्र सहवाग हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. वे जहाँ पहुचाते हैं उनके फैन्स एक झलक पाने के लिए उनके पीछे पहुँच जाते हैं. उनके फैन्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा उनके ससुराल का भी है.
एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की एक बार ससुराल से निकलने के लिए उन्हें पुलिस को बुलानी पड़ी थी.
इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि,
“जब मैं पहली बार शादी के बाद अपने ससुराल गया था, तो मुझे वहां से निकलने का मौका ही नहीं मिला घर के नीचे करीब 10 हजार लोग एकत्रित हो गये थे, इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और मैं वहां से निकल पाया.”
उन्होंने आगे कहा, कि
“उसके बाद मैंने तय किया कि मैं फिर ससुराल नहीं जाऊंगा नहीं तो फिर निकलने की मुसीबत बन सकती है.”
सचिन तेंदुलकर भी करते हैं सहवाग की तारीफ

मैदान के अंदर हों या बाहर सहवाग हमेशा अपने बिंदास अंदाज में देखे जाते हैं. यही कारण है कि बड़े-बड़े क्रिकेटर उनकी तारीफ करते नहीं थकते. सचिन तेंदुलकर और विरेन्द्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी काफी ही अच्छी रही है. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जब एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि आप नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े होकर किस खिलाड़ी को खेलते देख सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं, तो उन्होंने बताया की मुझे विरेन्द्र सहवाग को खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है और मैं काफी एंजॉय करता हूँ.
क्रीज पर खेलते समय गाना गाते थे सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग का खेलने का तरीका और क्रीज पर उनका अंदाज सबसे अलग था. करते हुई वे गाना गुनगुनाते थे. ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बतया की,
“जब क्रीज पर रन नहीं बनते थे, तो मैं खड़ा हो होकर भजन गाना शुरू कर देता था, और जैसे ही रन बनाने लगते थे तो मैं फ़िल्मी गाना गाने लगता था.”
मैच के दौरान गाना भूलने पर क्रीज पर 12वें खिलाड़ी को बुलाए

एक अवार्ड शो के दौरान किस्सा सुनते हुए बताया कि वो राहुल द्रविड़ के साथ 200 रन बना कर बल्लेबाजी कर रहे थे. उस दौरान काफी देर से गाना गुनगुना रहे थे और चौके और छक्के लगा रहे थे. इस बीच ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और खिलाड़ियों के बाद तीन चार ओवर्स तक रन नहीं बना रहे थे, क्योकि उनका दीमाग गाने को याद करने में व्यस्त था. तब राहुल द्रविड ने आकर पूछा सब ठीक है न? तो सहवाग ने कहा हाँ. इस पर सहवाग ने पूछा क्यों? तो द्रविड़ ने कहा कि काफी देर से तुने एक भी चौका, छक्का नहीं लगाया.
हालाँकि सहवाग ने द्रविड़ को कुछ नहीं बताया और 12वें खिलाड़ी को बुलाकर कहा, कि मेरा आईपॉड निकालना, वीरू टू के नाम की प्ले लिस्ट खोलना और उसके अंदर जो छठा गाना है उसके लिरिक्स आकर बताना. इसके बाद उन्होंने गाना सुना और फिर गुनगुनाते हुए 319 रन की पारी खेली.
यह गाना था ‘चला जाता हूं किसी की धुन में धड़कते दिल के, तराने लिए’. 319 रन की पारी खेलने के बाद सहवाग भारत की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. यह मैच 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेला गया था.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post शादी के बाद सिर्फ एक बार ससुराल गये हैं वीरेंद्र सहवाग, हुआ था कुछ ऐसा ससुराल वालों ने बुला ली थी पुलिस appeared first on Sportzwiki.