डेविड वार्नर विश्व के उन बल्लेबाजो में से एक है. जो अपनी आक्रामक शैली से खेलने के लिए जाने जाते हैं. वार्नर जब क्रीज में होते हैं तो दर्शको को छक्के और चौके की ही उम्मीद होती हैं. यदि आप से कोई कहे की वार्नर ने बहुत ही धीमी पारी खेली तो आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन आज कुछ ऐसा ही वार्नर ने किया हैं.
वार्नर ने आज मारा अपने करियर का सबसे धीमा अर्द्धशतक

इस आईपीएल का 22वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाये.इस मैच में डेविड वार्नर ने अपनी टी20 क्रिकेट करियर में सबसे धीमा अर्द्धशतक मारा. वार्नर ने इस मैच में 50 रन बनाने के लिए 49 गेंद खेली. इससे पहले वार्नर ने 2017 में 45 गेंद पर अर्द्धशतक लगाया था.
इसी मैच में एक और रिकॉर्ड बनाते हुए डेविड वार्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 7 वां अर्द्धशतक लगाया हैं. वार्नर ने इसी के साथ आईपीएल में 39 अर्द्धशतक भी लगा दिए हैं. ऐसा करने वाले डेविड वार्नर एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं.
आईपीएल में 7 लगातार अर्द्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

डेविड वार्नर आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ लगातार 7 अर्द्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये. वार्नर ने ये काम आईपीएल में दूसरी बार किया हैं. इससे पहले उन्होंने आईपीएल में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी ये कारनामा किया हैं.

मोहाली के मैदान पर ये वार्नर का लगातार चौथा अर्द्धशतक है. इससे पहले इस मैदान पर वार्नर ने 51, 52,58 और आज नाबाद 70 रन बनाये.
इस मैच में जॉनी बैरेस्टो का विकेट हैदराबाद की टीम ने जल्दी गँवा दिया था. जिसके बाद उसके सभी बल्लेबाजो ने बहुत ही धीमी पारी खेली थी जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम बहुत ही कम रन बना पाई.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डेविड वार्नर ने बनाया ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड खुद आ जाए उनको शर्म appeared first on Sportzwiki.