Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंटरनेट पर विराट कोहली सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले क्रिकेटर

नयी दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली एक सर्वेक्षण में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले क्रिकेटर हैं। यह सर्वेक्षण मार्च 2018 से लेकर फरवरी 2019 तक के तयों पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में पाठकों द्वारा बिताए गए अधिकांश समय के विजेता के रूप में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विजेता बने हैं। प्रमुख खोजपरक प्लेटफार्म ताबुला का यह तय 45 करोड़ पाठक, 190 हज़ार लेखों, चार अरब पेज व्यूज और पढ़ने के 3.3 अरब मिनट के विश्लेषण के बाद जारी किया गया है।

सर्वेक्षण के अनुसार 10 करोड़ से भी अधिक पाठकों ने भारतीय टीम के कप्तान विराट को पढ़ने के लिए चुना जबकि 1.2 करोड़ पाठकों ने ऋषभ पंत को चुना। इसके अलावा क्रिस गेल को 55 लाख, राशिद खान को 54 लाख और केन विलियमसन को 48 लाख लोगों ने चुना। यह पांच क्रिकेटर पाठकों की प्रमुख पांच पसंद रहे। सूची में 45 लाख पाठकों की पसंद के साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीलीवियर्स, 23 लाख के साथ न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, आॅस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एंर्ड्यू टाई 5 लाख, भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 85 हज़ार और सिद्धार्थ कौल 5 हज़ार पाठकों की पसंद के साथ शामिल है। विराट दूसरे स्थान पर मौजूद पंत  से आठ गुणा ज्यादा आगे है। पाठकों द्वारा बिताए गए अधिकांश समय की बात करें तो इस सूची में युवा खिलाड़ी पंत बहुत आगे है। डाटा के अनुसार पंत पाठकों द्वारा पूरे वर्ष लगातार पढ़े गये और इस साल फरवरी में लगभग 600,000 हिट के साथ अचानक इस डाटा में वृद्धि देखी गई।