भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच पर दुनिया भर की नजरें रहती है। आपसी विवाद की वजह से दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती लेकिन आईसीसी और एसीसी की टूर्नामेंट में इनके बीच मैच होता है। आईसीसी विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर मुकाबला होने वाला है।
जंग जैसा होता है मुकाबला

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच जंग से कम नहीं होता। गोवा फेस्ट में रिपोर्ट्स से बात करते हुए भारत- पाक मैच पर उन्होंने कहा
“यह भी एक बिंदु है जिस पर चर्चा की जाती है। देश के कल्याण के लिए जो भी अच्छा हो हमें करना चाहिए। जब भारत और पाकिस्तान एक मैच खेलते हैं, तो यह किसी युद्ध से कम नहीं है। हमें युद्ध जीतना चाहिए, हारना नहीं।”
राजनीति में आने पर दिया बयान

वीरेंद्र सहवाग के चुनाव लड़ने पर काफी बाते हो रही हैं। उसके साथ सलामी बल्लेबाजी करने वाले गौतम गंभीर ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी का हिस्सा बने हैं। राजनीति में आने के बारे में उन्होंने मस्ती में कहा
“मैंने हमेशा कॉन्ट्रैक्ट पर काम किया है। रणजी ट्रॉफी से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग तक, जो भी पार्टी मुझे अच्छा कॉन्ट्रैक्ट देती है, मैं उनके साथ जुड़ूंगा। और यह कॉन्ट्रैक्ट 100 करोड़ से कम का नहीं होना चाहिए।”
16 जून को मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को विश्व कप 2019 का मुकाबला खेला जाना है। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद मैच नहीं खेलने की मांग हो रही थी। बीसीसीआई ने इसे लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग की थी।
हालाँकि, आईसीसी ने बीसीसीआई की इस मांग को मानने से साफ़ मना कर दिया था। दोनों टीमें अब जून में एक दूसरे से भिड़ेंगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत- पाकिस्तान क्रिकेट मैच के पक्ष में वीरेंद्र सहवाग, राजनीति से जुड़ने पर दिया मजाकिया जवाब appeared first on Sportzwiki.