Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिनरवा को एएफसी कप मैच के लिये कलिंग स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति मिली

नयी दिल्ली
मिनरवा पंजाब एफसी ने गुरुवार को तब राहत की सांस ली जब ओडिशा सरकार ने उन्हें एक मई को होने वाले एएफसी कप घरेलू फुटबाल मैच के लिये भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। मिनरवा ने पहले आरोप लगाया था कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अनुरोध पर ओडिशा सरकार ने नेपाल के क्लब मनांग मार्शयांग्डी के खिलाफ होने वाले ग्रुप ई के मैच के लिये उन्हें स्टेडियम के इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली। क्लब के मालिक रंजीत बजाज ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस मामले को देखने का अनुरोध किया। गुरूवार को बजाज ने कहा कि ओडिशा सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि उनका क्लब केवल एक मई को होने वाले मैच के लिये कंिलग स्टेडियम का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि उन्हें 19 और 26 जून को होने वाले अन्य दो घरेलू मैचों के लिये स्थल ढूंढना होगा। बजाज ने कहा कि मुझे फोन करके सूचित किया गया कि मैं एक मई को होने वाले मैच के लिये कंिलग स्टेडियम का इस्तेमाल कर सकता हूं। मैं खुश हूं और अनुमति देने के लिये ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, खेल सचिच और खेल निदेशक का शुक्रिया करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे 19 और 26 जून को दो और मैच हैं। इन मैचों के लिये हम कंिलग स्टेडियम का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे इसलिये मुझे इन दोनों मैचों के लिये स्टेडियम ढूंढना होगा। इसके लिये दो महीने का समय है और उम्मीद है कि इस दौरान हम स्थल हासिल कर पायेंगे। ’’