Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया में चौथे सीमर के रुप में से इन पांच खिलाड़ी में से किसी एक को मिल सकती है जगह

विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाला क्रिकेट विश्व कप आईपीेल के बाद चालू होने वाला है, इसके लिए सभी टीमों ने तैयारियों को भी करना शुरु कर दिया है. भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल को भारत की विश्व कप टीम को अंतिम रुप दिया जाएगा. लेकिन टीम इंडिया में कुछ स्थान अभी भी ऐसे बने हुए है, जिनको लेकर अभी भी समस्या बनी हुई है.

भारत की ओर से चौथे सीमर की भूमिका में कौन रहेगा, इसको लेकर अभी भी समस्या बनी हुई है. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ विश्व कप में चौथे सीमर के रुप में टीम में कौन नजर आएगा, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, देखा जाए तो इंग्लैंड की धरती पर सीमर के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है.

देखा जाए तो  मोहम्मद शमी कप्तान और चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित कर रहे हैं, और इंग्लैंड जाने का अच्छा मौका है. वहीं, कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे..

उमेश यादवः

उमेश यादव चौथे सीमर के स्थान के लिए विश्व कप की पसंद हो सकते है. वह तेज गति से गेदबाजी करते है, जो भारतीय अन्य गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम हो जाते है.  हालांकि, उनके हालिया प्रदर्शनों को देखते हुए ये कहा जा सकता कि वह विश्व कप टीम में हिस्सा नहीं है.

उमेश ने आखिरी बार 2018 में भारत के लिए एकदिवसीय मैच खेला था और तब से टीम से बाहर हैं. क्योंकि इस समय वो न तो विकेट ले पा रहे है न तो किफायती गेंदबाजी कर रहे है. हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में 14 रन बचाने में नाकाम साबित हुए थे, जिसके बाद कहा जा सकता है कि वो टीम से बाहर ही नजर आ रहे है. 

सिद्धार्थ कौलः

सिद्दार्थ कौल ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था और उन्हें भारत के भविष्य के सितारों में से एक होने की उम्मीद थी. हालाँकि, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.

उन्होंने आखिरी बार 2018 में भारत के लिए एकदिवसीय मैच खेला था, उनके हालिया प्रर्दशन को देखा जाए तो उनके इस तरह के प्रर्दसन के साथ टीम में जगह न के बराबर दिखाई दे रही है, क्योंकि इन्होंने अफगान टीम के खिलाफ निम्न स्तर का प्रर्दशन किया था. जिसके बाद कहा गया कि जो खिलाड़ी अफगान टीम के साथ विकेट न निकाल सके तो वह इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रर्दशन कर लेगा इस बात की क्या गांरंटी है. इसको देखते हुए उनकी टीम में जगह न के बराबर है.

खलील अहमदः

भारत ने खलील अहमद के टीम में आने के बाद चौथे सीमर की खोज लगभग-लगभग बंद कर दी थी, क्योंकि इस गेंदबाज ने टीम को लेकर वो करके दिखाया था, जो एक गेंदबाज कर सकता है. यहां तक कि उनको जहीर खान का उत्तराधिकारी भी माना जाने लगा था. खलील ने शुरुआती दौर में धमाकेदार शुरुआत की. और 10 ओवर में मात्र 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 5 मैचों में 8 विकेट हासिल किए.

लेकिन यह प्रर्दशन उन्होंने कमजोर लाइन अप वाली टीमों के खिलाफ की थी, वह जब आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले तो उनका प्रर्दशन बेहद खराब रहा, जिसके कारण वह एक भी विकेट हासिल करने में नाकाम रहे. इसके बाद उनको टीम से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा. इस तरह के प्रर्दशन के साथ उनका टीम में आना बहुत मुश्किल है.

मोहम्मद सिराजः

मोहम्मद सिराज जिन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन वह इस लय को कायम रख पान में नाकाम साबित हुए, जिसके कारम उनकी टीम इंडिया में जगह बनती है या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

शार्दुल ठाकुरः

शार्दुलल ठाकुर के रुप में सीमर की कमी को एक समय तो पूरा कर लिया गया. लेकिन वह अपने प्रर्दशन में निरंतरता नहीं दिखा सके. इसी के चलते उनकी टीम में जगह बनेगी या नही, इसको लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

The post टीम इंडिया में चौथे सीमर के रुप में से इन पांच खिलाड़ी में से किसी एक को मिल सकती है जगह appeared first on Sportzwiki.