चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी सातवीं जीत दर्ज कर ली है। टीम इस जीत के साथ ही प्ले ऑफ के काफी करीब पहुँच गयी है। केकेआर के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में केकेआर ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उनके बल्लेबाजी अंतिम 5 ओवर में कुछ खास रन नहीं बना पाए।
धोनी की पीठ में परेशानी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केकेआर के खिलाफ हुए मैच के दौरान पीठ की दर्द से परेशान दिखे थे। बल्लेबाजी के दौरान टीम फिजियो ने मैदान में आकर उनकी पीठ का ट्रीटमेंट किया था।
धोनी ने इस मैच में बल्ले से कुछ खास नहीं किया और 13 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इस आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन सुनील नरेन के खिलाफ वह फिर असफल रहे।
खुद दिया बयान

महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद खुद अपनी चोट पर बयान दिया है। उनकी पीठ की परेशानी से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गयी है। अपनी पीठ के बारे में उन्होंने कहा
“पीठ में अभी ऐंठन है और अभी यह थोड़ा टाइट है। पर उम्मीद है कि यह जल्द ही बेहतर होगा।
अंतिम विश्व कप खेलेंगे

इंग्लैंड में शुरू होने वाला विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी के करियर का अंतिम विश्व कप हो सकता है। धोनी भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बल्लेबाजी के साथ ही विकेट के पीछे से वह गेंदबाजों को लगातार समझाते रहते हैं। इससे टीम को काफी फायदा होता है।
इस साल धोनी ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में हुए वनडे सीरीज के तीनों मैचों में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला था। आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इसी वजह से विश्व कप में धोनी का फिट रहना भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post केकेआर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के पीठ में थी परेशानी, फिटनेस पर खुद दिया बयान appeared first on Sportzwiki.