Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद और राजस्थान के लिए बुरी खबर, इस दिन वापस चले जाएंगे डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ

आईसीसी विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। एक साल से ज्यादा समय तक टीम से बाहर रहने के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ की टीम में वापसी हो गई है। दोनों खिलाड़ी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे वॉर्नर जहाँ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और स्मिथ फॉर्म से जूझ रहे हैं।

हैदराबाद और राजस्थान के लिए बुरी खबर

डेविड वॉर्नर और स्मिथ के विश्व कप में चुना जाना उनके लिए खुशखबरी है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के लिए यह बुरी खबर है। दोनों खिलाड़ी इस महीने के अंत में ही ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जायेंगे।

2 मई से ऑस्ट्रेलिया टीम के ट्रेनिंग कैप की शुरुआत ब्रिसबेन होने वाली है। इसके साथ ही टीम न्यूजीलैंड इलेवन के साथ तीन प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए दोनों खिलाड़ी अप्रैल के अंत में ही वापस लौट सकते हैं।

इन टीमों को भी झटका

हैदराबाद और राजस्थान के अलावा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी बड़ा झटका लग सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की वजह से देरी से आईपीएल से जुड़े जेसन बेहरेनडोर्फ और मार्कस स्टोइनिस को भी विश्व कप टीम में जगह मिली है।

यही वजह से ये दोनों खिलाड़ी भी स्मिथ और वॉर्नर के साथ वापस ऑस्ट्रेलिया लौट जायेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक आईपीएल में अपनी- अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

शानदार फॉर्म में ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रही थी। हालाँकि, विश्व को से ठीक पहले टीम ने लय पकड़ ली है। टीम ने भारत को भारत में आकर वनडे और टी-20 सीरीज में मात दी थी।

इसके बाद पाकिस्तान को उन्होंने यूएई में 5 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया था। इसी वजह से गत विजेता ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार बन गयी है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हैदराबाद और राजस्थान के लिए बुरी खबर, इस दिन वापस चले जाएंगे डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ appeared first on Sportzwiki.