मुंबई, 13 अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर जगदीश सुचित को लीग के 12वें संस्करण के बाकी मैचों के लिए अपने साथ जोड़ा है।
आईपीएल की तरफ से शनिवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।
बयान में लिखा है, “जगदीश सुचित को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2019 के लिए चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर अपनी टीम में शामिल किया है।”
कर्नाटक के रहने वाले सुचित बाएं हाथ के स्पिनर हैं और लीग के बीते सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं।
दिल्ली को अपना अगला मैच रविवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। दिल्ली इस समय अंकतालिका में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसने अभी तक सात मैच खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत और तीन में हार मिली है।
The post हर्षल पटेल की जगह सुचित दिल्ली कैपिटल्स में appeared first on Sportzwiki.