Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ली ने तेज गेंदबाजों की मदद वाली पिच बनाने की मांग की

मुंबई
पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बुधवार को भारत में तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली पिचों को तैयार करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे गेंद और बल्ले का मुकाबला बराबरी का होगा और देश को तेज गेंदबाजों को तैयार करने में मदद मिलेगी। आॅस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट और 221 एकदिवसीय खेलने वाले ली ने विश्व कप का नाम लिए बगैर कहा कि 30 मई से शुरू हो रहे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। ली ने कहा कि मैं मैदानकर्मियों से ऐसी विकेट बनाने की अपील करूंगा जिससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिले। मैं ऐसी पिच देखना चाहता हूं जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए कुछ हो। थोड़ी थोड़ी घास हो जिससे गेंदबाजों को तेज गेंद फेंकने का मौका मिले। टेस्ट मैचों में 310 विकेट लेने वाले 42 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं मैं ऐसी पिच देखना चाहता हूं जिस पर घास हो लेकिन मुकाबले को बराबरी को बनाने के लिए उस पर कुछ होना चाहिए।