इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को शुरू होने में अब सिर्फ 47 दिन ही रह गये हैं. इस समय हर टीम विश्व कप के लिए अपनी तैयारीयों को और तेज कर चुकी हैं और अपने 15 खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी को सौपने की तैयारी कर रही हैं. आईसीसी को खिलाड़ियों की लिस्ट देने का आखिरी दिन 23 अप्रैल हैं. अब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अपने विश्व कप के तैयारीयों पर बोला है.
पाकिस्तान की टीम का हालिया प्रदर्शन खराब

पाकिस्तान की टीम का अगर आप हाल में किया गया प्रदर्शन देखें तो वो बहुत अच्छा नहीं रहा हैं. पाकिस्तान को अपनी आखिरी सीरीज में अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया की टीम से हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलें गये इस सीरिज में पाकिस्तान को 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था. इस समय पाकिस्तान के गेंदबाज अपने फॉर्म ने नहीं दिखाई दे रहे हैं जो पाकिस्तान टीम की हमेशा से ताकत रहें हैं.
पाक के कप्तान ने अपने मुख्य खिलाडियों के नाम बताये

सरफराज अहमद ने विश्व कप में पाकिस्तान के मुख्य खिलाड़ियों पर बात करते हुए कहा कि
“इस विश्वकप में हमारे मुख्य खिलाड़ी बाबर आज़म, फखर ज़मान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, शादाब खान, हसन अली और शाहीन शाह आफरीदी होंगे.”
उन्होंने आगे कहा, कि
“अगर आप देखें तो इन खिलाड़ियों ने पिछले 1,2 साल में हमारी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हैं और हमको जीत दिलायी हैं. अगर ये सभी खिलाड़ी विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ये टीम के लिए अच्छा होगा. एक कप्तान होने के नाते मुझ पर भी अच्छे प्रदर्शन करने का दबाव होगा. इस विश्व कप में मैं भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ.”
पाकिस्तान का 16 जून को भारत से सामना

इस विश्व कप में पाकिस्तान का सफ़र 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होगा. इस विश्व कप का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच हैं. पाकिस्तान को 16 जून को इस विश्व कप में मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ मैच खेलना हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post सरफराज अहमद ने इस खिलाड़ी को बताया विश्वकप में पाकिस्तान का मुख्य खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.