Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमें वार्नर की कमी खलेगी: सनराइजर्स 

मुंबई
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों और टीम के सहायक स्टाफ ने कहा कि टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर की कमी खलेगी जो एकदिवसीय विश्व कप की तैयारियों के लिए आॅस्ट्रेलिया रवाना हो गये हैं। दक्षिण अफीका में पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद वार्नर को आॅस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। वार्नर ने ट्वीट किया कि इस सत्र में ही नहीं बल्कि पिछले साल भी सनराइजर्स परिवार से मिले समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा लेकिन वापसी शानदार रही। वार्नर इस सत्र में अब तब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन अब वह टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पायेंगे। उन्होंने टी20 लीग के मौजूदा सत्र में 692 रन बनाये हैं। 

अफगानिस्तान और सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें टीम में वार्नर की कमी खलेगी। उन्होंने वार्नर के फोटो के साथ उन्हें टैग करते हुए लिखा कि सुरक्षित यात्रा की शुभमानाएं, हमें आपकी कमी खल रही है। आपके साथ एक बार फिर से खेलना शानदार रहा। आप जिस तरह मैदान पर मुझे माशाअल्लाह और इंशाअल्लाह बोलते थे मुझे उसकी कमी खलेगी। विश्व कप में जल्द मुलाकात होगी। सनराइजर्स के कोच टाम मूडी ने भी जज्बा और लचीलापन दिखाने के लिए वार्नर की तारीफ की। मूडी ने ट्वीट किया कि डेविड वार्नर के लिए एक और शानदार आईपीएल, हाल की घटनाओं से उबर कर शानदार जज्बा, लचीलापन और दृढ़ निश्चय दिखाता है कि इसके लिए सिर्फ कौशल काफी नहीं। सनराइजर्स का अगला अहम मुकाबला मुंबई इंडियन्स से दो मई को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।