Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगारूओं ने वनडे सीरीज में पाक का किया क्लीन स्वीप, ये खिलाड़ी बना सीरीज का हीरो

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। कंगारू टीम ने अंतिम वनडे मैच में 20 रनों से पाकिस्तान को मात देकर इस सीरीज में पाक का 5-0 से क्लिन ​स्वीन कर दिया है। इसी के साथ विश्व कप में जाने से पहले कप्तान एरोन फिंच की टीम के लिए ये बड़ी सफलता है।

कंगारू टीम ने अंतिम वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 327 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान फिंच और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। कंगारू टीम की ओर से कप्तान आरोन फिंच ने 53 रन शॉन मार्श ने 61 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 70 और उस्मान ख्वाजा ने 98 की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।

300 से ज्यादा रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से हैरिस सोहेल ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए। हैरिस सोहेल के अलावा शान मसूद ने 50 रन और इमाद वसीम ने 50 रन बनाए। अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान की ओर से उस्मान शिनवारी ने चार और जुनैद खान ने तीन विकेट लिए। वहीं, कंगारू टीम की ओर से जेसन बेहरेन्डॉर्फ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अंतिम वनडे में ग्लेन मैक्सवेल को अर्धशतक लगाने और 1 विकेट लेने के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, कप्तान एरोन फिंच का सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।



Herald