Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बजरंग पूनिया रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंचे

नयी दिल्ली
भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में पुरूषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में पहले पायदान पर पहुंच गये। पिछले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के अलावा विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 25 साल के इस भारतीय पहलवान के नाम 58 रैंकिंग अंक है जबकि रूस के अहमद चाकेव के नाम 21 अंक है। चीन में 23 मई से शुरू हो रहे एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे बजरंग इससे पहले पिछले साल नवंबर में पहले स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने मार्च में बुल्गारिया में दान कोलोव-निकोला पेट्रोव टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता था।