Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच की नियुक्ति के लिये उम्मीदवारों का प्रोफाइल सबसे अहम : बाईचुंग भूटिया

नयी दिल्ली
पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने बुधवार को कहा कि भारतीय फुटबाल कोच की नियुक्ति के लिये आवेदकों के प्रोफाइल का अच्छी तरह अध्ययन किया जाना चाहिए। भूटिया ने कहा कि कोच के लिये भारतीय या विदेशी, बड़ा नाम या छोटा नाम, यह सब इतना मायने नहीं रखता। मेरी राय में कोच के प्रोफाइल का अच्छी तरह अध्ययन सबसे ज्यादा अहम है। तकनीकी समिति को अन्य सभी कारकों के साथ इसे ध्यान में रखना चाहिए। सोमवार को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की तकनीकी समिति की बैठक के दौरान आवेदकों का वेतन चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा था जिसमें राष्ट्रीय टीम कोच के खाली पद के लिये 41 आवेदकों के नाम की छंटनी की गयी।