Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूनाचा, हमीरा को खिताब

कोलकाता
तेलंगाना की शेख हमीरा ने स्थानीय खिलाड़ी युबरानी बनर्जी की कड़ी चुनौती से पार पाकर शनिवार को राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता। हमीरा ने फाइनल में एक कड़े मुकाबले में बनर्जी को 6-1, 4-6, 7-5 से हराया। पुरूष एकल फाइनल में मुकाबला एकतरफा रहा। भारत के नंबर आठ और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त आंध्र प्रदेश के निकी पूनाचा ने दक्षिणेश्वर सुरेश को 6-3, 6-4 से पराजित करके खिताब जीता।