खेल डेस्क। दो बाद की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रविवार को अपने घरेलू ईडन गार्डन मैदान पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगी।केकेआर को आईपीएल-12 के प्ले ऑफ के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा, नहीं तो हार के साथ ही वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
अर्जुन पुरस्कार के लिए इन चार क्रिकेटरों के नाम की बीसीसीआई ने की सिफारिश
इस मुकाबले में केकेआर के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला के पास भी उपलब्धि दर्ज करवाने का मौका होगा। वह एक विकेट हासिल करते ही आईपीएल में 150 विकेट हासिल करने वाले तीसरे और दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अभी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है।
गौतम गंभीर के खिलाफ इस मामले में दर्ज होगी एफआईआर, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश
वह आईपीएल के 117 मैचों में अभी तक 166 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा हैं। वह 142 मैचों में 150 हासिल कर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला अभी तक 155 मैचों में 149 विकेट हासिल कर चुके हैं।
अब लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
पीयूष चावला आईपीएल के 12वें संस्करण के अभी तक 11 मैचों में नौ विकेट हासिल कर चुके हैं। अब उनके पास मुम्बई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर अमित मिश्रा से आगे निकलने का मौका होगा। वैसे इस मुकाबले से पहले अमित मिश्रा की टीम दिल्ली कैपिल्टस विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स से मुकाबला खेलेगी।