Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व येलो ब्रिगेड के लिए आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी दो हफ्ते के लिए बाहर

इंटरनेट डेस्क। इस सीजन का 18वां मुकाबला आज तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। महेन्द्र सिंह धोनी की कमान वाली चेन्नई इस सीजन का आज पांचवा मैच खेलेगी। चेन्नई ने अभी तक इस सीजन में एक ही हार का सामना किया है।

IPL 12: कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोट के कारण दो सप्ताह के लिए आईपीएल के 12वें सीजन से बाहर हो गए है। आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी हैं। ब्रावो ने कई अहम मैचों में टीम को बॉल और गेंद से विजयी बनाने में अहम योगदान निभाया है।

World Cup 2019: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक ने बताया ये टीम जीतेगी विश्व कप

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने ब्रावो की चोट की जानकारी शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि ब्रावो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण करीब 2 सप्ताह के लिए आईपीएल का 12वां सीजन नहीं खेलेगी। ब्रावो मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चेन्नई के लिए ब्रावो का बाहर होना बुरा है। क्योंकि ब्रावो से पहले तेज गेंदबाज लुगी ​नगड़ी और डेविड विली पहले ही बाहर हो चुके है। सीएसके को आज होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने 37 रनों से हराया था।



Herald