Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरसीबी-केकेआर मैच : अब कोहली और एबी डिविलियर्स हासिल करने उतरेंगे ये विराट उपलब्धि  

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में जीत का खाता खोलने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।

शुरुआती चार मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी टीम में कई बदलाव कर सकती है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली के पास भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। अगर वह इस मुकाबले में 17 रन बना लेते है तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के बाद टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के पास भी एक उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा। वह केकेआर के खिलाफ मैच में 15 रन बनाते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। वैसे चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर और आरसीबी के बीच खेले गए पिछले तीन मैचों में कोलकाता जीत दर्ज करने में सफल रही है।

टीमें : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, , टिम साउथी कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, एस हेटमेयर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पडिक्कल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिक क्लासेन, पवन नेगी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमान गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, कुलदीप यादव, सुनील नारायण, पीयूष चावला, नितीश राणा, निखिल नाइक, जो डेनली, श्रीकंात मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फग्र्यूसन, हैरी गुरनी, केसी करियप्पा और यारा पृथ्वीराज।