सनराजर्स हैदराबाद की टीम का इस आईपीएल में आगाज बहुत अच्छा नहीं हुआ था. उसको अपने पहले मैच में ही कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद हैदराबाद ने अच्छी वापसी करते हुए लगातार 3 मैच जीते लेकिन पिछले मैच में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं कप्तान केन विलियम्सन

हैदराबाद की टीम के लिए एक बड़ा झटका ये है, कि पिछले आईपीएल में ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा ज़माने वाले और टीम के नियमित कप्तान चोट के कारण अभी तक इस सीजन में मात्र 1 ही मैच खेल पायें हैं. केन विलियम्सन ने पिछले आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से सभी को प्रभावित किया था.
यदि केन विलियम्सन फिट होकर टीम का हिस्सा होते हैं, तो ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी बात होंगी क्योंकी हैदराबाद की टीम की एकमात्र कमजोरी उसके मध्यक्रम का अच्छा प्रद्रर्शन ना कर पाना हैं. विलियम्सन की वापसी से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेंगी.
पिछले मैच में मात्र 96 रनों पर सिमट गयी थी हैदराबाद की टीम

अभी तक ओपनर बल्लेबाजो के शानदार बल्लेबाजी के कारण हैदराबाद की टीम लगातार मैच जीत रहीं थी और रन बना रही थी. अभी तक इस आईपीएल में हैदराबाद के डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो ने खूब रन बनाये हैं और दोनों बल्लेबाज ऑरेंज कैप के दौड़ में भी आगे चल रहें हैं
पिछले मैच में दोनों ओपनरों के जल्दी आउट के कारण इस आईपीएल में पहली बार हैदराबाद के मध्यक्रम को बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसका उसके बल्लेबाज फ़ायदा नहीं उठा पायें.
सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम में विजय शंकर, मनीष पांडे, युसूफ पठान और दीपक हुड्डा जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन विजय शंकर को छोड़ दे तो बाकी खिलाड़ियों ने अभी तक प्रभावित नहीं किया हैं. विजय शंकर ने भी पहले 2 मैच में छोटी और अच्छी पारी खेली थी लेकिन उसके बाद वे भी अच्छा नहीं खेल पायें हैं.
गेंदबाज कर रहें हैं अच्छा प्रद्रर्शन

हैदराबाद के गेंदबाजो ने अभी तक पहले मैच को छोड़ दे तो अच्छा प्रद्रर्शन किया हैं. हैदराबाद के गेंदबाजो के सामने बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहें हैं. मोहम्मद नबी और राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से अभी तक सभी को बहुत प्रभावित किया हैं. कार्यवाहक कप्तान भुवनेश्वर कुमार भी इस समय लय में गेंदबाजी कर रहें हैं
The post मुंबई से हारते ही भुवनेश्वर कुमार को आई केन विलियमसन की याद, बताया कब करेंगे वापसी appeared first on Sportzwiki.