Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी ना कभी एंडरसन भी मांकडिंग जरूर करेगा : अश्विन

इंटरनेट डेस्क। रविचंद्रन अश्विन को IPL मैच में बटलर को मांकडिंग आउट करने का कोई मलाल नहीं है और उन्होंने ये भी कहा- अगर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिम्मी एंडरसन किसी मैच में कुछ ऐसा करते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी।

ये भी पढ़े : 6 मुर्गों को थाने लेजाकर "पुलिस" ने बांधा.. लेकिन क्यों ? जानिए

हाल ही में एंडरसन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अश्विन की तस्वीर के टुकड़े टुकड़े करते हुए अपनी भड़ास निकालीं थी अश्विन ने कहा- आज जिम्मी एंडरसन को लगता होगा कि जो मैने किया, वह गलत था। या फिर हो सकता है कि कल को वह भी ऐसा कुछ करे। कौन जानता है। यह सही और गलत का सवाल है। मुझे नहीं लगता कि यह जरूरी था क्योंकि जो मैने किया, वह नियमों के तहत गलत नहीं माना जाता था।

ये भी पढ़े : ...अगर आप भी पाना चाहती है पति का भरपूर प्यार, तो करे ये 5 उपाय !

उन्होंने कहा, जो भी मुझे अच्छे से जानता है, उसे पता है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जो नियम के दायरे में नहीं हो। मेरी टीम भी तब से मेरे साथ खड़ी है। कई खिलाडिय़ों ने मुझसे आकर कहा कि मैने जो किया वह नियम से परे बिलकुल भी नहीं था।

ये भी पढ़े : इस देश में पेड़ पर उगते है "पक्षी".. देखिये कुदरत का करिश्मा !

क्या विवाद का उन पर असर पड़ा, अश्विन ने नहीं में जवाब दिया। उन्होंने बताया, ऐसा नहीं है। मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। मुझे खुशी है कि इंग्लैंड के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी उनके खिलाड़ी के साथ है। मेरा मानना है कि मेरे हमवतन खिलाड़ी भी मेरे साथ है और यही होना भी चाहिये।

ये भी पढ़े : यहाँ इंसान ही नहीं "भैंस" भी करती है नशा, वजह जान होश उड़ जायेंगे...
ये भी पढ़े : ...अगर आपके जेब में हैं 7000 और लेना है एक अच्छा फ़ोन, तो जरूर पढ़े ये खबर !
ये भी पढ़े : रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की बोतल बेचता था लड़का, आगे क्या हुआ उसके साथ जानिए...
ये भी पढ़े : दो सहेलियां कर बैठी एक-दूसरे से 'प्यार'.. जब घरवालों को लगा पता तो हो गई फरार !



Herald