Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से पहले भारत को रोहित शर्मा के रूप में लगा सबसे बड़ा झटका, आईपीएल के साथ विश्वकप से भी हो सकते हैं बाहर

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2019 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. यह मुकाबला दोनों टीमें के लिए ही काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के समर्थकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हो चूका है.

प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा हुए चोटिल 

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस सत्र के दौरान चोटिल हो गये हैं. प्रैक्टिस के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में चोट आई हैं और वह अपनी इस चोट के चलते जमीन पर गिर गए थे.

रोहित शर्मा की चोट को देखने मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल आये और उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ ले गये.

आईपीएल 2019 से हो सकते हैं बाहर

Alajari bowled strong: Rohit

रोहित शर्मा की चोट काफी गंभीर बताई जा रही है, इसलिए वह आईपीएल 2019 से भी बाहर हो सकते हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ तो उनका खेलना काफी मुश्किल लग रहा हैं.

फिलहाल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की चोट को लेकर ऐसा कुछ नहीं बताया है, कि वह कितने मैच से बाहर रह सकते हैं.

रोहित शर्मा की चोट मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. रोहित शर्मा के दम पर ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2019 जीतने का सपना देख रही थी. रोहित की चोट ने कहीं ना कही ये सपने को मुश्किल कर दिया हैं.

आईपीएल सहित विश्व कप 2019 से भी हो सकते हैं बाहर 

रोहित शर्मा की चोट सिर्फ मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर नहीं है, बल्कि पूरे भारत के लिए यह खबर बहुत बुरी हैं. रोहित शर्मा भारतीय टीम के भी सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए उनकी यह चोट भारतीय टीम के लिए भी चिंता का एक बड़ा विषय हैं. विश्व कप 2019 को अब दो महीने से भी कम का समय शेष है, इसलिए रोहित की चोट पूरे भारत के लिए एक बड़ा झटका हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्वकप से पहले भारत को रोहित शर्मा के रूप में लगा सबसे बड़ा झटका, आईपीएल के साथ विश्वकप से भी हो सकते हैं बाहर appeared first on Sportzwiki.