Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली के प्रदर्शन पर थी हमारी नजर: बेन कटिंग

नयी दिल्ली
मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला बेन कटिंग ने बुधवार को यहां कहा कि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर रखी है। मुंबई इंडियन्स सत्र के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 37 रन से हार गयी थी। दोनों टीमों के आठ मैचों में 10 अंक है। कटिंग ने कहा कि हम कोलकाता के अलावा सभी टीमों के खिलाफ खेल चुके है इसलिए हमें पता है कि दूसरी टीम कैसी है। हमारा पहला मैच दिल्ली के खिलाफ था इसलिए हमारी नजरें उनके घरेलू और घर के बाहर के प्रदर्शन पर थी।