Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमारे खिलाड़ी मानसिक रूप से थके हुए हैं, आराम से होगा फायदा: जैक कैलिस

दो बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी। टीम ने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी थी। उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी टीम ने आसानी से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गयी थी लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार तीन हार मिली।

4 दिन का ब्रेक

कोलकाता नाईट राइडर्स को टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब टीम अपना अगला मुकाबला 19 अप्रैल को रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने घर में ही खेलेगी।

इस मैच से पहले टीम को लम्बा ब्रेक मिल गया है। टीम की बल्लेबाजी के साथ ही स्पिनर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे। अगले मैच से पहले वह इसे दुरुस्त करना चाहेंगे।

जैक कैलिस ने दिया बयान

कोलकाता नाईट राइडर्स के कोच जैक कैलिस का मानना है कि उनकी टीम लगातार मैच खेलने की वजह से थक गयी है। इस आराम से टीम को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा

“हमने नौ दिनों में पांच मैच खेले हैं और खिलाड़ी मानसिक रूप से काफी थक चुके हैं। हमें क्रिकेट से दूर रहना अच्छा होगा और एक-दो दिन क्रिकेट नहीं खेलना होगा और फिर कड़ी मेहनत करनी होगी और शुक्रवार के लिए तैयार रहना चाहिए।”

अच्छा करना चाहती है टीम

केकेआर की टीम को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए बचे 6 मैचों में कम से कम चार मैच जीतने पड़ेंगे। टीम ने चेन्नई के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बल्लेबाज अंतिम ओवरों में रन बनाने में असफल रहे। जैक कैलिस ने आगे कहा

“हमें मजबूत वापसी करते हुए और छह में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे। खिलाड़ी अच्छा करने के लिए भूखे हैं। यह बुनियादी गलतियाँ हैं जो हम कर रहे हैं। 170-175 शायद इस विकेट पर अच्छा स्कोर होता। किस्मत फिलहाल चेन्नई के साथ जा रही है। हमें बस बुनियादी गलतियाँ करने पर रोक लगनी है और यही समस्या है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हमारे खिलाड़ी मानसिक रूप से थके हुए हैं, आराम से होगा फायदा: जैक कैलिस appeared first on Sportzwiki.