Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वदेश लौटने से पहले भावुक हुए डेविड वार्नर

हैदराबाद
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी धाक ज़माने के बाद सनराइसर्स हैदराबाद के शानदार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने स्वदेश लौटने से पहले अपनी टीम और समर्थकों का भावनात्मक संदेश दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वार्नर ने सोमवार को आईपीएल के मौजूदा सत्र का आखिरी मुकाबला खेलते हुये 81 रन जड़े जिसकी बदौलत टीम ने मैच को 45 रनों के अंतर से जीत लिया था। वह विश्व कप के मद्देनज़र अपने टीम से जुड़ने के लिए आॅस्ट्रेलिया रवाना हो गये हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आॅस्ट्रेलिया लौटने से पहले कहा कि मैं न केवल इस सत्र के लिए बल्कि पिछले सत्र के लिए भी सनराइजर्स हैदराबाद परिवार के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष नहीं खेल सकने के कारण मैं इस साल का लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था और खिलाड़ियों के साथ जुड़ना शानदार एहसास था। वार्नर ने अपने भावुक संदेश में कहा कि टीम के मालिक, सपोर्ट स्टाफ, खिलाड़ी, सोशल मिडिया टीम और समर्थकों का मेरा स्वागत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने यहां आने का खूब आनंद लिया। खिलाड़ियों को शेष टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं। गौरतलब है कि डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर पिछले वर्ष गेंद के साथ छेड़खानी के चलते एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। सजा के चलते उन्हें आईपीएल के 2018 सीजन में भी नहीं खेलाया गया था लेकिन इस वर्ष में प्रतिबंध हटने के बाद वार्नर ने मौजूदा सत्र में भाग लिया और पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 मैचों में 692 रन जड़े। 32 वर्षीय बल्लेबाज ने सीजन में आठ अर्धशतक और एक शतक भी ठोका है। उन्होंने 143.86 के स्ट्राइक रेट और 69.20 के औसत से यह रन बनाये हैं। वह वर्तमान में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है और उन्होंने आॅरेंज कैप पर भी कब्ज़ा जमाया हुआ है। वार्नर के लौटने से हैदराबाद को उनकी कमी जरूर खलेगी। वार्नर विश्व कप के मद्देनज़र 2 मई से आॅस्ट्रेलिया टीम के अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। आॅस्ट्रेलिया विश्व कप के गत चैंपियन  है। इस बार भी वार्नर के कन्धों पर टीम के अहम जिम्मेदारी होगी।